Comments Off on महागठबंधन सरकार बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को जनता के दरबार में 1

महागठबंधन सरकार बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को जनता के दरबार में

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, बिहार

महागठबंधन सरकार बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को जनता के दरबार में बैठे। एक अणे मार्ग में सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुआ जनता दरबार रात लगभग पौने आठ बजे तक चला। सवा नौ घंटे तक चलने के कारण पिछले 11 वर्षों से लग रहे जनता दरबार में अधिक देर तक चलने वाले दो-चार जनता दरबार में यह भी शामिल हो गया।माह का पहला सोमवार होने के कारण सीएम ने राजस्व एवं भूमि सुधार, गृह विभाग, पुलिस, सामान्य प्रशासन व निबंधन विभाग से जुड़ी शिकायतें सुनी।
दरबार में कुल 1007 फरियादी पहुंचे। इसमें 218 महिलाएं थीं। लोगों के आवेदन को देखने के बाद सीएम ने उसके निबटारा के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। दरबार में उत्पाद, निबंधन व मद्य निषेध मंत्री अब्दुल जलील मस्तान, डीजीपी पीके ठाकुर, गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी, निबंधन सचिव केके पाठक, सीएम के सचिव चंचल कुमार व अतिश चंद्रा, निगरानी के डीजी रवींद्र कुमार, एडीजी सुनील कुमार के अलावा सभी प्रमंडल के आयुक्त, सभी प्रक्षेत्र के आरक्षी महानिरीक्षक सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि पिछली बार जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन 17 अगस्त 2015 को हुआ था। उसके बाद विधानसभा चुनाव व अन्य गतिविधियों के कारण यह कार्यक्रम नहीं हो सका था।

Back to Top

Search