Comments Off on मंत्रिमंडल विस्तार के साथ मंत्री पद की उम्मीद में कयासों का दौर जारी 2

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ मंत्री पद की उम्मीद में कयासों का दौर जारी

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, बिहार, विधान सभा

मंत्रिमंडल विस्तार की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही कई पुराने मंत्रियों के फिर से मंत्री पद मिलने की चर्चा शुरू हो गई है। इस क्रम में सामाजिक समीकरण का ख्याल रखते हुए नए नाम पर कयासों का दौर जारी है। जिले के प्रतिनिधित्व के आधार पर भी बात आगे बढ़ी है। दो-तीन महिलाओं को भी मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिल सकती है। विधानसभा चुनाव को केंद्र में रख इस तरह के समीकरण को मंत्रिमंडल विस्तार के केंद्र में रखा जा रहा है कि चुनाव के समय किसी तरह का विवाद नहीं हो
मंत्रिमंडल विस्तार के साथ कई पुराने मंत्रियों के फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा भी तेज है। इस सिलसिले में पूर्व शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा के हरिनारायण सिंह, पूर्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार और परिवहन मंत्री अजीत कुमार के नाम भी लिए जा रहे हैं। भाजपा और राजद छोड़कर जदयू में आए विधायक जो अब विधान पार्षद हैं, को भी मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिल सकती है। इस क्रम में विजय कुमार मिश्रा, सम्राट चौधरी, राणा गंगेश्वर, रामलषण राम रमण के नाम लिए जा रहे हैं।
मंत्री पद को लेकर सबसे अधिक चर्चा राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की है। उनके बारे में सत्ता के गलियारे में यह चर्चा है कि उन्हें पथ निर्माण या फिर स्वास्थ्य मंत्री बनाया जा सकता है। नालंदा को प्रतिनिधित्व दिए जाने के तहत श्रवण कुमार, राजीव रंजन के साथ-साथ महिला विधायक उषा सिन्हा के नाम की भी चर्चा चल रही है। वहीं राजद छोड़कर जदयू में आए औरंगाबाद से चुनाव लड़े बागी कुमार वर्मा को भी सामाजिक समीकरण के तहत मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। रजिया खातून का नाम भी कुछ हलको में है।

Back to Top

Search