मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जदयू में आया भूचाल
ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, बिहार June 4, 2014 , by ख़बरें आप तकमुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जदयू में आया भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह में पार्टी प्रवक्ता सह विधान पार्षद संजय सिंह ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया तो वहीं शाम को जदयू एमएलए अजीत कुमार ने भी पुराने मंत्रियों को पद से हटाने की मांग को लेकर राज्य कार्यकारिणी के पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं जदयू विधायक राजू कुमार सिंह ने भी कैबिनेट विस्तार को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के बाद आज पार्टी के वरीय नेता सह विधान पार्षद नीजर कुमार पटना पहुंचने के साथ ही एक बार फिर पार्टी आला कमान पर अपना हमला बोला। उन्होंने अपने साथियों के साथ आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया।
जदयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने आज अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को सौंप दिया। संकट के दौर से गुजर रही पार्टी को इसके साथ ही एक पर एक झटका लगना शुरू हो गया है। इनके इस्तीफा देने से पार्टी के नेता कई तरह के कयास लगा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि संजय सिंह जल्द ही पार्टी भी छोड़ सकते हैं।
इसकी सूचना जैसे ही पार्टी नेताओं तक पहुंची, कई नेताओं ने उनसे सम्पर्क करना शुरू कर दिया। वहीं जदयू एमएलए अजीत कुमार ने मांग की है कि पुराने मंत्रियों को पद से हटाया जाए। उन्होंने कहा-कैबिनेट विस्तार से पार्टी में भारी असंतोष है।
मंगलवार को विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू की ओर से अनुशासन समिति के अध्यक्ष के नाते पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह, एमएलसी ललन सर्राफ और संजय कुमार सिंह गांधी को बर्खास्त करने की सिफारिश की थी। फिलहाल इस मामले की सूचना मिलने के साथ ही पार्टी के वरीय नेताओं के बीच इस मामले पर विचार मंथन का सिलसिला तेज हो गया है।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स