भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत नौ जुलाई से
खेल, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें June 22, 2014 , by ख़बरें आप तककप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में भारत की 18 सदस्यीय टीम पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में हिस्सा लेने के लिए रविवार को इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई। टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत नाटिंघम के ट्रेंटब्रिज में नौ जुलाई से होगी।
इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 26 जून से लीसेस्टर में तीन दिवसीय अभ्यास मैच के साथ होगी। भारतीय टीम को इसके बाद एक से तीन जुलाई तक डर्बीशर के खिलाफ भी अभ्यास मैच खेलना है।टरेंटब्रिज में पहला टेस्ट नौ जुलाई से खेला जाएगा, जबकि इसके बाद लाडर्स :17 से 21 जुलाई:, साउथंपटन के द रोज बाउल :27 से 31 जुलाई:, ओल्ड ट्रैफर्ड :सात से 11 अगस्त: और द ओवल :15 से 19 अगस्त: में बाकी टेस्ट खेले जाएंगे।टेस्ट श्रृंखला के बाद 25 अगस्त से सात सितंबर तक पांच मैचों की वनडे श्रृंखला और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा।
भारतीय टीम इस प्रकार है:
महेंद्र सिंह धोनी :कप्तान:, मुरली विजय, शिखर धवन, गौतम गंभीर, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, ईश्वर पांडे, इशांत शर्मा, स्टुअर्ट बिन्नी, वरूण आरोन, रिद्धिमान साहा और पंकज सिंह।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स