

भाजपा पर कुशवाहा समाज उपेक्षा का भी आरोप, सतीश प्रसाद सिंह का भाजपा से इस्तीफा
चुनाव, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, बड़ी ख़बरें, बिहार, लोक सभा March 28, 2014 , by ख़बरें आप तक28 जनवरी, 1968 से एक फरवरी, 1968 रहे बिहार के छठे मुख्यमंत्री ने सातवीं लोकसभा में खगड़िया से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को तमाम लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने की भाजपा पर कुशवाहा समाजउपेक्षा व वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया। सिंह ने कहा कि वे भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर प्रचार करेंगे। भाजपा पर स्वार्थी लोगों ने कब्जा कर लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय सिर्फ स्टांप बनकर रह गए हैं।
सिंह ने वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भी आड़े हाथों लिया। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के बबन सिंह रावत के अनुसार बड़ी संख्या में समाज के लोग दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के समक्ष भाजपा में शामिल हुए थे। उस समय पूरे देश में समाज के 51 लोगों को लोकसभा टिकट देने पर सहमति बनी थी। इसमें से छह सीटें बिहार में दी जानी थीं। लेकिन एक भी सीट नहीं दी गई। इसको लेकर समाज में आक्रोश है।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ पूरे प्रदेश में घूम घूमकर प्रचार करने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि इससे कम से कम दस सीटों पर असर होगा। उपेंद्र कुशवाहा और लोजपा के खाते में दी गई सीटों को सिंह ने रणनीतिक भूल करार दिया। उन्होंने कहा कि ये सभी सीटें भाजपा के हाथ से निकलनी तय है।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-

रीसेंट पोस्ट
- संविधान,गांधी परिवार से लेकर केजरीवाल तक,पीएम मोदी ने विपक्ष को मुद्दों पर घेरा
- हरियाणा कैबिनेट ने वन्य जीव संरक्षण नियम को दी मंजूरी
- सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
रीसेंट कमेंट्स