![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2017/10/BJP_Star_Campaigners__1508693910-207x191.jpg)
भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी शाह योगी शामिल
चुनाव, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, विधान सभा, हिमाचल प्रदेश October 22, 2017 , by ख़बरें आप तकहिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, स्मृति ईरानी के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश भाजपा की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में कुल 40 नेताओं को जगह दी गई है।
इनमें राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गड़करी, सुषमा स्वराज, रामलाल, जगत प्रकाश नड्डा, थावर चंद गहलोत, स्मृति इरानी, उमा भारती, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, त्रिवेंद्र सिंह रावत, डॉ. निर्मल सिंह, सेवानिवृत्त जनरल वीके सिंह, विजय सांपला, मंगल पांडे, मनोज तिवारी, सतपाल महाराज, सतपाल सिंह सत्ती, प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार व अनुराग सिंह ठाकुर का नाम शामिल है।
भाजपा की सूची में शामिल विरेंद्र कश्यप, राम स्वरूप शर्मा, संबित पात्रा, पवन राणा, चंद्र मोहन ठाकुर, राम सिंह, प्रवीण शर्मा, रश्विधर, गणेश दत्त, संदीपनी भारद्वाज, उत्तम चौधरी, सिकंदर कुमार, सूरत नेगी, मोहम्मद राजबलि, विशाल चौहान भी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य में एक ही चरण में 9 नवंबर को मतदान होगा और 18 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स