Comments Off on भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा को गोलियों से भूना 2

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा को गोलियों से भूना

अपराध, अर्थव्यवस्था, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, बिहार

भोजपुर में शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। सोनवर्षा बाजार के मैदान में हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर कर अत्याधुनिक हथियारों से गोलियों की बौछार कर दी। इसमें भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उनकी गाड़ी के चालक सहित दो लोग जख्मी हो गए। दोनों को बांह में गोली लगी है, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
घटना शुक्रवार की शाम करीब छह बजे हुई। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त है। भाजपा नेता की हत्या की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। दहशत के कारण शाहपुर बाजार की सभी दुकानें बंद हो गयी। सूचना मिलते ही शाहपुर सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहंुच गयी।
इधर शाहपुर रेफरल अस्पताल में विशेश्वर ओझा की मौत के बाद समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया और पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। हंगामा कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है और कोई सुरक्षित नहीं हैं। इस दौरान अस्पताल में अफरातफरी मची रही।
शाहपुर थाना के ओझवलिया गांव निवासी विशेश्वर ओझा एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए सोनवर्षा बाजार गए थे। शादी में भाग लेने के बाद वे सफारी गाड़ी पर सवार होकर लौट रहे थे। उनकी सफारी गाड़ी में सात लोग सवार थे। इस बीच कुछ दूरी पर घात लगाकर बैठे दर्जन भर अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। इसमें भाजपा नेता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चालक राकेश व उनके करीबी माने जाने वाले देकुली पंचायत के मुखिया पति कमलदेव ओझा को गोली लग गयी।
हालांकि गोली लगने के बावजूद चालक गाड़ी लेकर भाग खड़ा हुआ। विशेश्वर ओझा विधान परिषद और विधान सभा चुनाव में शाहपुर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार शाहपुर से उन्हें भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया था। उनकी भावह मुन्नी देवी शाहपुर से दो बार विधायक रह चुकी हैं। विशेश्वर ओझा काफी दबंग माने जाते थे और उनपर डेढ़ दर्जन आपराधिक मामले भोजपुर, पटना, बक्सर और झारखंड में दर्ज हैं। भाजपा की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ है। शाहाबाद के डीआईजी ए रहमान ने बताया कि हत्या की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। मौके पर भोजपुर एसपी सहित अन्य अफ सरों को भेजा गया है।

Back to Top

Search