Comments Off on भाजपा की नजर, लोकसभा चुनाव के साथ- तीन राज्यों पर भी 3

भाजपा की नजर, लोकसभा चुनाव के साथ- तीन राज्यों पर भी

उत्तराखंड, चुनाव, झारखंड, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, दिल्ली, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, लोक सभा, विधान सभा

लोकसभा चुनावों के साथ भाजपा की निगाहें तीन राज्यों उत्तराखंड, झारखंड व दिल्ली पर हैं। पार्टी रणनीतिकार इन राज्यों में अपनी सरकार बनाने के नफा नुकसान का आकलन कर रहे हैं।उत्तराखंड में सरकार गिराने का मौका भाजपा के पास है, लेकिन पार्टी नेतृत्व लोकसभा चुनाव परिणामों तक इंतजार करने के पक्ष में है। झारखंड में पार्टी की रणनीति वहां सरकार गिराकर राष्ट्रपति शासन में विधानसभा चुनाव कराने की है। उत्तराखंड में सतपाल महाराज के भाजपा में आने के बाद पार्टी वहां कांग्रेस सरकार का तख्ता पलट करने की तैयारी में है। पार्टी के कुछ नेता तो लोकसभा चुनावों के दौरान ही इसे अंजाम देना चाहते है। लेकिन लोकसभा चुनावों के रणनीतिकार चुनावी परिणामों तक संयम बरतने के पक्ष में हैं, ताकि गलत संदेश न जाए। सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत खुद विधायक हैं। एक निर्दलीय व कुछ कांग्रेस विधायकों को भी सतपाल महाराज के खेमे का माना जाता है। इन विधायकों के पाला बदलने पर कांग्रेस सरकार गिर सकती है। बाहर से समर्थन दे रही बसपा, उक्रांद व दो निर्दलीय भी पाला बदल सकते है
झारखंड मं सत्तारूढ़ गठबंधन चरमराने लगा है। वहां पर झामुमो के दो विधायक इस्तीफा देकर भाजपा से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। चूंकि राज्य में नवंबर में ही विधानसभा चुनाव हैं, इसलिए भाजपा अपनी सरकार बनाने की कोशिश तो नहीं करेगी, लेकिन सरकार गिराकर राष्ट्रपति शासन में जल्दी चुनाव कराने के पक्ष में
सूत्रों के अनुसार दिल्ली के प्रभारी नितिन गडकरी तो पहले ही ‘आप’ को तोड़ने की तैयारी में थे, लेकिन टीम मोदी ने रोक दिया था। अब पार्टी यह मानकर चल रही है कि केंद्र में भाजपा सरकार बनते ही आप में टूट हो सकती है और सबसे बड़ी पार्टी सरकार बनाने का दावा कर सकती ह स्थिति
कुल संख्या-71 ( एक मनोनीत विधायक समेत): भाजपा-30, कांग्रेस-33, बसपा-3, उक्रांद-1 व निर्दलीय-3
विधानसभा सीटों की कुल संख्या-82 : भाजपा-18, झामुमो-16 ( 18 विधायकों में से दो ने हाल में इस्तीफा दे दिया है), कांग्रेस-12 ( 13 में से एक विधायक इस्तीफा देकर तृणमूल कांग्रेस से लोकसभा मैदान में), झाविमो-11, राजद-5, आजसू-6, जदयू-2, अन्य-8, मनोनीत-एक
कुल संख्या – 70 : भाजपा-31, आप-27, कांग्रेस-8, जदयू-एक, अकाली दल -एक व निर्दलीय व अन्य -2

Back to Top

Search