![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2014/05/6045_bjp1-207x191.jpg)
भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर, मिल सकता है अकेले बहुमत
चुनाव, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, दिल्ली, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, लोक सभा, विधान सभा May 16, 2014 , by ख़बरें आप तक 16वीं लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। रुझान में स्पष्ट दिख रहा है भाजपा अकेले दम पर बहुमत हासिल कर सकती है जबकि सहयोगियों के साथ उसका आंकड़ा तीन से आगे रहने की संभावना है। कई राज्यों में जहां भाजपा क्लीन स्वीप की स्थिति में है, वहीं कांग्रेस के कई राज्यों में खाता खोलने की भी स्थिति में नहीं है।
543 सीटों पर मिले रुझान के मुताबिक भाजपा अगुवाई वाला एनडीए 332 सीटों पर, कांग्रेस की अगुवाई वाला यूपीए 63 सीटों और अन्य 148 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं एनडीए को स्पष्ट रुझान मिलता देख मुंबई स्टॉक का सेंसेक्स 25 हजार अंक के पार हो गया है।
भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने वडोदरा से रिकॉर्ड पांच लाख से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है। वहीं उन्होंने वाराणसी आप के अरविंद केजरीवाल को हराया। बागपत से आरएलडी सुप्रीमो अजित सिंह, कांग्रेस के मंत्री कपिल सिब्बल, शाजिया इज्मी समेत कई लोग चुनाव हार गए हैं।
कौन जीते दिल्ली के चांदनी चौक से हर्षवर्धन (भाजपा), बागपत से सत्यपाल सिंह (भाजपा) गांधीनगर से लालकृष्ण आडवाणी, संगरूर से भगवंत मान (आप), नागपुर से नितिन गडकरी (भाजपा), सुल्तानपुर से वरुण गांधी (भाजपा), वाराणसी व वडोदरा से नरेंद्र मोदी (भाजपा), बागपत से सत्यपाल सिंह (भाजपा), विदिशा से सुषमा स्वराज (भाजपा), चंडीगढ़ से किरण खेर (भाजपा), गाजियाबाद से वीके सिंह (भाजपा)।
आगे
अमेठी से राहुल गांधी (कांग्रेस), मैनपुरी व आजमगढ़ से मुलायम सिंह (सपा), कन्नौज से डिंपल यादव (सपा), लखनऊ से राजनाथ सिंह (भाजपा), हासन से एचडी देवेगौड़ा (जेडीएस), बेल्लारी से श्रीमालुलु (भाजपा), शिमोगा से वीएस येद्दयुरप्पा (भाजपा), बेंगलूर दक्षिण अनंत कुमार (भाजपा), नांदेड़ से आशोक चव्हाण (कांग्रेस), पीलीभीत से मेनका गांधी (भाजपा), मथुरा से हेमा मालिनी (भाजपा), मधेपुरा से पप्पू यादव, (राजद), सासाराम से छेदी पासवान (भाजपा), झांसी से उमा भारती (भाजपा), बीड से गोपीनाथ मुंडे (भाजपा), बारामती से सुप्रिया शुले (कांग्रेस), नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, देवरिया से कलराज मिश्र (भाजपा), उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज (भाजपा), उत्तर मध्य मुंबई से पूनम महाजन (भाजपा), गौतमबुद्ध नगर से महेश शर्मा (भाजपा), पूर्वी दिल्ली से महेश गिरी (भाजपा), हमीरपुर से अनुराग ठाकुर (भाजपा), डुमरियागंज से जगदंबिका पाल(भाजपा), हजारीबाग से जयंत सिन्हा(भाजपा), पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा (भाजपा), कानपुर से मुरली मनोहर जोशी (भाजपा), जमुई से चिराग पासवान (एलजेपी)।
पीछे वाराणसी से अरविंद केजरीवाल (आप), अमेठी से स्मृति ईरानी (भाजपा), अमृतसर से अरुण जेटली (भाजपा), कानपुर से श्रीप्रकाश जायसवाल (कांग्रेस), फिरोजाबाद से अक्षय यादव (सपा), बाराबंकी पीएल पूनिया (कांग्रेस), भागलपुर से सैयद शाहनवाज हुसैन (भाजपा), सासाराम से मीरा कुमार (कांग्रेस), वैशाली से रघुवंश प्रसाद सिंह (राजद), सारण से राबड़ी देवी (राजद), पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव (भाजपा)।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स