Comments Off on बॉलीवुड में जावेद अख्तर का 50 साल का सफर पूरा 7

बॉलीवुड में जावेद अख्तर का 50 साल का सफर पूरा

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बॉलीवुड, बॉलीवुड गैलरी, मनोरंजन, मुम्बई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लेने के लिए मशहूर गीतकार व लेखक जावेद अख्तर हाथ में झाडू लिए मुंबई सेंट्रल स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने कहा, आज से 50 साल पहले 4 अक्टूबर, 1964 को मैं अपने गृहनगर ग्वालियर से मुंबई सेंट्रल स्टेशन आया था। ठीक इसी जगह से आज मैं स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत कर रहा हूं। देश की बेहतरी के लिए किसी भी अभियान से जुडऩा मुझे पसंद है और मैं स्वच्छ भारत अभियान का समर्थन करता हूं।
जावेद अख्तर के पिता जान निसार अख्तर प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि थे और मां साफिया अख्तर उर्दू लेखिका व शिक्षिका थी। 69 वर्षीय जावेद अख्तर ने फिल्म यकीन (1969) से अपने करियर की शुरुआत की थी। सलीम खान के साथ उनकी जोड़ी ने जंजीर, दीवार, शोले, हाथी मेरे साथी, सीता और गीता, त्रिशूल जैसी सुपरहिट फिल्मों की पटकथा लिखी। फिल्म साज के लिए लिखे गीतों के लिए उन्हें वर्ष 1996 में सर्वश्रेष्ठ गीतकार का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी ने इस मौके पर कहा, मैं जब भी अपने पति के मुंबई के सफर के बारे में सोचती हूं तो मेरे दिल में उनकी इज्जत और बढ़ जाती है।

Back to Top

Search