बेहतर धूप निकलने से तापमान में बढोत्तरी
कृषि / पर्यावरण, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, बिहार January 23, 2017 , by ख़बरें आप तकबिहार की राजधानी पटना सहित प्रदेश के अन्य भागों में आज भी बेहतर धूप निकलने के साथ प्रदेश के प्रमुख शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना का न्यूनतम तापमान कल के 9.1 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
पटना का अधिकतम तापमान कल के 25.0 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा. प्रदेश के तीन अन्य प्रमुख शहरों गया, भागलपुर और पूर्णिया का न्यूनतम तापमान कल के क्रमश: 8.3, 11.2 और 9.2 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 9.3, 12.5 और 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
गया, भागलपुर और पूर्णिया में जिले में अधिकतम तापमान कल के क्रमश: 25.4, 25.6 और 25.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज 26.5, 25.7 और 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. पूर्वानुमान में कल प्रदेश के इन चार प्रमुख शहरों में आकाश के मुख्यत: साफ रहने के साथ न्यूनतम तापमान के 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान के 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जतायी गयी है.
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स