बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची जारी, 24 विधायकों समेत पहला चुनाव लड़ने वाले भी होंगे मैदान में

चुनाव, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, लोक सभा

भाजपा चुनाव समिति की बैठक के बाद शनिवार को देर रात बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची जारी की। पहले नाराज मुरली मनोहर को मनाया गया, लालजी टंडन को समझाया और फिर नवजोत सिंह सिद्धू को रास्ता दिखाया। सूची के अनुसार बीजेपी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी वाराणसी से, पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह लाल टंड़न के स्थान पर लखनऊ और मुरली मनोहर जोशी कानपुर से चुनाव लड़ेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू की सीट अमृतसर से अरुण जेटली को टिकट दिया गया। उत्तर प्रदेश के एटा से कल्याण सिंह की बजाय उनके बेटे राजवीर सिंह चुनाव लड़ेंगे। हालांकि वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की सीट अभी भी तय नहीं हो पाई है।

पार्टी ने अपनी चौथी सूची में 12 राज्यों के 93 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। यानी भाजपा अब तक कुल 301 प्रत्याशियों के नाम जारी कर चुकी है। यूपी से 55 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए हैं। बीजेपी की चौथी सूची में असम, बिहार, हरियाणा, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और दिल्ली के लोकसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची में विधायकों और नए चेहरों पर दांव लगाया है। 93 लोकसभा उम्मीदवारों की इस सूची में कुल 24 विधायकों को तरजीह दी गई है। नई दिल्ली। भाजपा चुनाव समिति की बैठक में सुबह से रात ११ बजे तक माथापच्ची हुई। आधी रात को बना रस। सूची वही आई जो दिनभर से टीवी चैनलों पर दिखाई जा रही थी। पहले मुरली मनोहर को मनाया, लालजी टंडन को समझाया और फिर नवजोत सिंह सिद्धू को रास्ता दिखाया। सूची के अनुसार भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी बनारस से, पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह लखनऊ और मुरली मनोहर जोशी कानपुर से चुनाव लड़ेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू की सीट अमृतसर से अरुण जेटली को टिकट दिया गया। उत्तर प्रदेश के एटा से कल्याण सिंह की बजाय उनके बेटे राजवीर सिंह चुनाव लड़ेंगे।
लालकृष्ण आडवाणी के नाम की घोषणा शनिवार को भी नहीं हुई। अब 19 मार्च को गुजरात के नामों के ऐलान होगा। उस दिन आडवाणी पर भी फैसला हो सकता है।
दिल्ली की सातों सीट पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक दल के नेता डॉ. हर्षवर्धन 2चांदनी चौक से चुनाव लडेंग़े। सूची में हर्षवर्धन समेत दिल्ली के तीन विधायकों को मौका दिया गया है जिनमें तीन बार से विधायक रमेश बिधूड़ी को दक्षिणी दिल्ली से और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र व विधायक प्रवेश वर्मा को पश्चिमी दिल्ली से टिकट मिला है। इनके अलावा भाजपा की प्रवक्ता एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता मीनाक्षी लेखी को नई दिल्ली, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली से मौका दिया गया है। हाल ही में भाजपा में विलय हुई पार्टी इंडियन जस्टिस पार्टी के अध्यक्ष उदित राज को उत्तर पश्चिमी दिल्ली और श्रीश्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े रहे महेश गिरी को पूर्वी दिल्ली से चुनाव मैदान में उतारा गया है।
चंडीगढ़ सीट से भाजपा ने अभिनेत्री किरण खेर को उम्मीदवार बनाया है। किरण खेर आम आदमी पार्टी की गुल पनाग को चुनौती देंगी। इस तरह से इस सीट पर मुकाबला काफी ग्लैमरस हो गया है। गुल पनाग जहां पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री हैं वहीं किरण खेर प्रख्यात अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी और खुद एक अभिनेत्री हैं। इस सीट से कांग्रेस के मौजूदा सांसद और पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल उम्मीदवार हैं।
पश्चिमी उप्र में मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल, बागपत से मुंबई के पूर्व कमिश्नर सत्यपाल सिंह, कैराना से हुकुम सिंह, गौतमबुद्धनगर से डॉक्टर महेश शर्मा और एटा से राजबीर सिंह, झांसी से उमा भारती उम्मीदवार बनाए गए हैं। देवरिया से कलराज मिश्र, पीलीभीत से मेनका गांधी और सुल्तानपुर से वरुण गांधी को टिकट दिया है।
दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज, नई दिल्ली से मिनाक्षी लेखी, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा, दक्षिण दिल्ली रमेश विधूड़़ी, पूर्वी दिल्ली से महेश गिरि और डॉ. हर्षवर्धन चांदनी चौक से उम्मीदवार होंगे।

Back to Top

Search