Comments Off on बिहार में 16 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन, 50% कर्मचारियों के साथ खुलेंगे सरकारी-निजी दफ्तर, नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा 0

बिहार में 16 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन, 50% कर्मचारियों के साथ खुलेंगे सरकारी-निजी दफ्तर, नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा

ताज़ा समाचार, बिहार

कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने बिहार में 16 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। गुरुवार को गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई। राज्य में अभी शॉपिंग मॉल को खोलने की इजाजत नहीं दी गई है। इसके अलावा नाइट कर्फ्यू जारी रखने का फैसला किया गया है। यानि रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। लॉकडाउन के दौरान पहले की तरह सभी जरूरी सेवाएं चालू रहेगी।
50% कर्मचारियों के साथ खुलेंगे दफ्तर
गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक सरकारी और निजी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारियों को आने की मंजूरी दी गई है। सभी कर्मचारियों बाहर स्क्रीनिंग होगी और दफ्तर को हर रोज सैनिटाइज करना होगा।
सभी धार्मिक स्थल अभी बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट और ढाबे से होम डिलीवरी हो सकेगी। बैठकर खाने की इजाजत नहीं दी गई है। इसके अलावा ई-कॉमर्स से ऑनलाइन सामान मंगवा सकेंगे। मार्केट और दुकानों को खोलने के लिए जिला प्रशासन द्वारा समय तय किया जाएगा। परिवहन विभाग की बसें नहीं चलेगी।

Back to Top

Search