

बिहार में समय पर पूरा होगा बिजली परियोजना का काम: नीतीश
ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, बिहार June 20, 2016 , by ख़बरें आप तकमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद के नवीनगर के एनपीजीसी बिजली परियोजना का रविवार को निरीक्षण किया। सीएम ने यहां एनपीजीसी के एक ब्वॉयलर और वाटर कूलिंग प्लांट का उद्घाटन भी किया। सीएम ने कहा कि बिहार में समय पर बिजली परियोजना का काम पूरा किया जाएगा।
सीएम ने एक समीक्षा बैठक की जिसमें ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र यादव सहित वरीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सीएम ने परियोजना में तेजी से काम को पूरा करने का निर्देश दिया और निर्धारित समय सीमा में काम खत्म करने की हिदायत दी। सीएम ने परियोजना की कार्य प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और विस्थापितों के मामले में बनी कार्ययोजना की विस्तृत रूप से जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने यहां एक पौधा लगाया और फिर हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना हो गए। उनके जाने के बाद ऊर्जा मंत्री श्री यादव ने कहा कि कार्य की स्थिति संतोषजनक है।
ऊर्जा मंत्री यादव ने कहा कि परियोजना की सारी बाधाएं दूर कर ली गई हैं और निश्चित समय पर यह काम पूरा होगा। उन्होंने परियोजना की पूर्व में बढ़ाई गई उत्पादन क्षमता के बारे में बताया तथा कहा कि देश की शीर्ष बिजली परियोजना में यह परियोजना शामिल है। पहले यहां से 3960 मेगावाट बिजली का उत्पादन होना था जिसे बढ़ा कर 4380 मेगावाट किया गया है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इसके अलावा विस्थापितों की जो समस्या है उसे दूर किया जाएगा।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-

रीसेंट पोस्ट
- संविधान,गांधी परिवार से लेकर केजरीवाल तक,पीएम मोदी ने विपक्ष को मुद्दों पर घेरा
- हरियाणा कैबिनेट ने वन्य जीव संरक्षण नियम को दी मंजूरी
- सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
रीसेंट कमेंट्स