बिहार में मौसम विभाग ने गोपालगंज सहित 19 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार
कृषि / पर्यावरण, बिहार July 28, 2020 , by ख़बरें आप तकमौसम विभाग ने बिहार के तटवर्ती क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी-पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहरी, अररिया सहित 19 जिलो में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम की ये स्थित 30 जुलाई तक रहने की उम्मीद है।
पटना, गया, बक्सर, नावादा, सहित 19 जिलो में मॉनसून सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस वजह से अगले 4-5 दिनों तक बारिश की कम संभावना है। हालांकि, वातावरण में मौजूद नमी के कारण तापमान बढ़ने पर स्थानीय स्तर पर छिटपुट बौछारें पड़ती रहेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को मॉनसून द्रोणिका हिमालय की तराई से वापस खिसककर बिहार आने की उम्मीद है। इससे पटना, गया सहित बिहार के दूसरे क्षेत्रों में मध्य और तेज बारिश की उम्मीद है।
सोमवार को पटना में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। लोग दिनभर उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। मंगलवार को पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इस दौरान आसमान पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है। आसमान पर बादल छाए रहने से उमसभरी गर्मी पड़ने की भी संभावना है।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स