Comments Off on बिहार में मोदी की लहर में बुझी लालटेन, उड़ गया तीर 2

बिहार में मोदी की लहर में बुझी लालटेन, उड़ गया तीर

चुनाव, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, बिहार, लोक सभा

बिहार में राजग ने अपना पिछला रिकार्ड कायम रखा है। 2009 की तरह इस बार भी लोकसभा की 40 में से 31 सीटों पर राजग का कब्जा होता दिख रहा। कांग्रेस गठबंधन को महज 07 सीटें मिलती दिख रही है।
सत्तारूढ़ जदयू को केवल दो सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। इस बार के चुनाव में क्षेत्रीय दलों का तीर पूरी तरह निशाने से चूक गया है, जबकि नमो की आंधी में लालटेन नहीं जल सकी। लालू प्रसाद की पत्नी और बेटी दोनों चुनाव हार चुकी हैं।
इन दोनों के अलावा सासाराम से लोकसभा की अध्यक्ष मीरा कुमार, जद यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, फिल्म निर्माता प्रकाश झा समेत कई दिग्गज चुनाव हार गये हैं। सबसे ज्यादा लाभ रालोसपा को हुआ है।उसे भाजपा से गठबंधन में तीन सीटें मिलीं थी और उसके तीनों प्रत्याशी काराकाट, जहानाबाद और सीतामढ़ी से चुनाव जीत गये हैं। वहीं सात सीटों पर भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली लोजपा भी हाजीपुर (सु), खगड़िया, जमुई (सु), मुंगेर, समस्तीपुर (सु) और वैशाली से जीत दर्ज की है।
अररिया संसदीय क्षेत्र से राजद के मो. तस्मीलुद्दीन जीत गए। आरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के राजकुमार सिंह, जमुई (सु) संसदीय क्षेत्र से लोजपा के चिराग पासवान जीते।
मधेपुरा संसदीय क्षेत्र से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव को राजद के राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने 61 हजार से अधिक मतों से पराजित किया है। भागलपुर से राजद के बुलो मंडल ने भाजपा के शाहनवाज हुसैन को करीब पांच हजार मतों से हरा दिया है।

Back to Top

Search