Comments Off on बिहार में तापमान में मामूली गिरावट, धुंध छायी 2

बिहार में तापमान में मामूली गिरावट, धुंध छायी

कृषि / पर्यावरण, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, बिहार

बिहार में राजधानी पटना सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को तापमान में मामूली गिरवाट दर्ज की गई। सुबह हल्के कोहरे का असर भी दिखाई दिया।
तेजी से गिरेगा तापमान मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है। हालांकि पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूवार्नुमान में कहा है कि अगले तीन-चार दिनों में हवा के रुख में बदलाव होगा। जिसके बाद तापमान में और तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री, गया का 12.3 डिग्री तथा मुजफ्फरपुर का 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी का बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। राजधानी का मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री, गया का 28.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Back to Top

Search