Comments Off on बिहार में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना 3

बिहार में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना

कृषि / पर्यावरण, बिहार

बिहार में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना के साथ कल गया जिले में सबसे अधिक 42.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग ने आज भी पटना एवं गया में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने अथवा धूल भरी आंधी आने तथा पूर्णिया एवं भागलपुर में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने सहित वर्षा, गरज के साथ छींटे पडने अथवा धूल भरी आंधी आने की संभावना जतायी है.
मौसम का हाल
मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को बिहार की राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. गया जिला में अधिक तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. भागलपुर जिले में अधिक तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. पूर्णिया जिले में अधिक तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
सीमांचल में मौसम का प्रभाव
पूर्णिया जिला में रविवार सुबह 8.30 बजे तक 47.3 मिमी बारिश होने के साथ पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के उत्तर-पूर्वी इलाके में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई जबकि बाकी अन्य स्थानों पर आम तौर पर मौसम शुष्क रहा. प्रदेश के भागलपुर, कटिहार और सीतामढ़ी जिलों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह आये चक्रवाती तूफान के दौरान वज्रपात सहित अन्य प्राकृतिक आपदा में सात लोगों की मौत और चार अन्य के घायल हो गये.

Back to Top

Search