Comments Off on बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी भंग 5

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी भंग

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, बिहार

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी को मंगलवार को भंग कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने इसकी घोषणाकी। अध्यक्ष के अलावा सारे पद खत्म कर दिए गए हैं। इसके अलावा जिला व ब्लॉक स्तर की कमेटियों को भी भंग कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि नई सक्रियता के अभाव के कारण यह कदम उठाया गया है। उन्होंने पार्टी आलाकमान से इसका निर्देश मांगा था जिस पर सहमति मिल गई। प्रदेश की नई कमेटी का गठन 30 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके अलावा 30 नवंबर तक जिला स्तरीय कमेटी व 15 दिसंबर तक ब्लॉक कमेटी गठित हो जाएगी।

Back to Top

Search