![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2016/01/ashok180120161453101097_storyimage-207x191.jpg)
बिहार के शिक्षा मंत्री के हाथ में सांप तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल
ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, बिहार January 18, 2016 , by ख़बरें आप तकबिहार के शिक्षा और आईटी मंत्री अशोक कुमार चौधरी की एक फोटो सोशल मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया पर वायरल हो गई है। हालांकि अभी ये पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी ये फोटो पुरानी है या हाल में खिंचवाई गई है। दरअसल इन तस्वीरों में मंत्री जी सांपों के साथ दिख रहे हैं। वे सांपों को हाथों में भी लिए हुए हैं और दूसरी फोटो में सांप को गले में भी पहने हुए दिख रहे हैं।वहीं इस मामले पर अशोक चौधरी ने बयान जारी कर कहा कि वे अंधविश्वास के खिलाफ हैं और वो तस्वीरें पुरानी हैं। तस्वीरें तब की हैं जब एक सपेरा बच्चों का मनोरंजन करने आया था। सपेरे ने ही सांप उनके हाथों में रख दिया था।
तस्वीरों के वायरल होने पर नीतीश की पार्टी जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) के प्रवक्ता के सी त्यागी ने कहा कि राज्य में अंधविश्वास के लिए किसी तरह की कोई जगह नहीं हो सकती है।वहीं लालू यादव की पार्टी आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) के मनोज झा ने बयान जारी करते हुए कहा है कि पाब्लिक लाइफ में काम कर रहे लोगों को अंधविश्वास की जगह विज्ञान से जुड़ी बातों को बढ़ावा देना चाहिए।
तुरंत देखे
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट कमेंट्स