![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/06/A316-207x191.jpg)
बिहार के लिए महानायक अमिताभ बच्चन ने किया बड़ा काम, गदगद हैं प्रदेश के किसान
ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, बिहार June 12, 2019 , by ख़बरें आप तक21वीं सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर बड़ा वादा निभाया है। इस बार यह वादा उन्हाेंने बिहार के लिए निभाया है। यहां के किसानों के लिए अपने वादे को पूरा किया है। उन्होंने बिहार के दो हजार से अधिक किसानाें के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बिहार के 2100 किसानों का ऋण चुकाया है।
महानायक अमिताभ बच्चन ने इसकी जानकारी अपने अधिकृत ब्लॉग में दी है। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा है कि एक वादा पूरा हुआ। बिहार के जिन किसानों पर ऋण बकाया था, उनमें से 2100 किसानों का चयन कर उनके ऋण का भुगतान बैंक को किया गया। बैंक को बकाया रकम ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) के माध्यम से भुगतान किया गया। उन्होंने अपने ब्लॉग में यह भी जानकारी दी है कि 2100 में से कुछ किसानों को अपने बंगले ‘जनक’ में व्यक्तिगत रूप बुलाया गया था और उन्हें चेक सौंपा गया, ताकि वे बैंक को पैसा लौटा सके। चेक सौंपने का काम उनकी बेटी श्वेता और बेटा अभिषेक के हाथों हुआ।
गौरतलब है कि इसके पहले भी महानायक अमिताभ बच्चन ने इस तरह की दरियादिली दिखाई है। वे समय-समय पर इस तरह का काम करते रहते हैं। इसके पहले अमिताभ ने उत्तर प्रदेश के किसानों का ऋण चुकाया था। उस समय भी उन्होंने अपने बंगले पर कुछ किसानों को बुलाकर चेक दिया था। उस समय भी चेक सौंपने का काम उनकी बेटी श्वेता और बेटा अभिषेक बच्चन ने किया था। इधर एक बार फिर अमिताभ ने दरियादिली दिखाकर बिहार के 2100 किसानों का कर्ज चुकाकर बड़े दिल का परिचय दिया है। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बिहार के किसानों को बड़ी राहत दी है और 2100 किसानों का लोन चुका दिया है. इस बात की जानकारी अमिताभ बच्चन ने खुद अपने ब्लॉग में दी है. अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है,एक और वादा पूरा किया गया है.
बिहार के किसान जिनका लोन बाकी था उनमें से 2100 किसानों को चुना गया और वन टाइम सेटलमेंट के जरिए उनकी राशि का भुगतान किया गया. इनमें से कुछ लोगों को जनक पर बुलाया और अभिषेक-श्वेता के हाथों उन्हें यह दिया गया.
अमिताभ बच्चन
आपको बता दें कि अमिताभ पहले भी किसानों की मदद करते रहे हैं. पिछले साल भी उन्होंने उत्तर प्रदेश के एक हजार से अधिक किसानों का लोन चुकाया था. उन्होंने पहले भी महाराष्ट्र के 350 किसानों का कर्ज चुकाने में मदद की थी. इसके साथ ही अपने ब्लॉग में उन्होंने पुलवामा के शहीदों के परिवारों का भी जिक्र किया.
अमिताभ बच्चन ने लिखा है,एक और वादा पूरा करना है. बहादुर सैनिकों जिन्होंने देश के लिए पुलवामा में अपनी जान कुर्बान कर दी,उनके परिवार और पत्नियों को आर्थिक मदद करना. सच्चे शहीद.
तुरंत देखे
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट कमेंट्स