Comments Off on बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि, मिला सर्वश्रेष्ठ कृषि राज्य का पुरस्कार 1

बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि, मिला सर्वश्रेष्ठ कृषि राज्य का पुरस्कार

कृषि / पर्यावरण, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, बिहार

कृषि के क्षेत्र में व्यापक सुधार और कई तरह की योजनाएं लागू करने वाले बिहार को सर्वश्रेष्ठ कृषि राज्य का पुरस्कार दिया गया है। नई दिल्ली में गुरुवार को होटल ताज पैलेस में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने यह पुरस्कार बिहार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार को दिया। केरल के राज्यपाल की अध्यक्षता वाली लीडरशिप पुरस्कार समिति ने इस पुरस्कार के लिए बिहार को चुना। एग्र्रीकल्चर टुडे ग्र्रुप ने इस पुरस्कार की शुरुआत 2008 में की थी। मौके पर कृषि विभाग के प्रधान सचिव सुधीर कुमार एवं बामेती के निदेशक डॉ. जीतेंद्र प्रसाद भी मौजूद थे।
कृषि मंत्री ने बताया कि बिहार को यह पुरस्कार रोडमैप बनाकर कृषि का व्यापक विकास एवं राज्य सरकार के किए गए कार्यों के लिए दिया गया है। कृषि विकास के क्षेत्र में किसानों के बैंक खाते में अनुदान का सीधा भुगतान, जैविक कॉरिडोर की स्थापना, कृषि प्रसार तंत्र को प्रभावी बनाने के लिए किसान चौपालों का आयोजन, कृषि अनुसंधान एवं कृषि शिक्षा के विकास के लिए नए विश्वविद्यालय एवं कालेजों की स्थापना ने बिहार को दूसरे राज्यों से अलग किया।
प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय को यूट्यूब की तरफ से क्रिएटिविटी अवार्ड, कृषि विज्ञान केंद्र सबौर को राष्ट्रीय स्तर पर 2019 का सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान का पुरस्कार तथा रोहतास को क्षेत्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान का पुरस्कार मिला है। ये सारे पुरस्कार बताते हैं कि राज्य में कृषि के क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हुआ है।

Back to Top

Search