Comments Off on बिहार के उद्योग मंत्री भीम सिंह रिम्स में भर्ती 6

बिहार के उद्योग मंत्री भीम सिंह रिम्स में भर्ती

झारखंड, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बिहार

बिहार के उद्योग मंत्री भीम सिंह को अचानक तबीयत बिगड़ जाने से रांची मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया है कि सिंह की हालत ठीक है।
जानकारी के अनुसार सिंह दिल्ली से पटना लौट रहे थे तभी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। रास्ते में ही उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया। डॉक्टर लगातार उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं। कार्डियोलॉजी विभाग में डॉक्टर हेमंत नारायण उनका इलाज कर रहे हैं।

Back to Top

Search