Comments Off on बिहार इंटर आर्ट्स की टॉपर रही रूबी राय गिरफ्तार 1

बिहार इंटर आर्ट्स की टॉपर रही रूबी राय गिरफ्तार

अपराध, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, बिहार

बोर्ड ऑफिस में इंटरव्यू के बाद इंटर आर्ट्स की टॉपर रही रूबी राय को गिरफ्तार कर लिया गया। इंटरव्यू के लिए तीसरी बार बुलावा भेजे जाने पर वह बोर्ड ऑफिस पहुंची थी।
गिरफ्तारी के पहले बोर्ड ऑफिस में उसका साक्षात्कार चला। जानकारी के अनुसार, एक्सपर्ट टीम के सवालों पर वह खरी नहीं उतर सकी। रूबी राय का रिजल्ट भी रद्द कर दिया गया।
पहले उसे सभी टॉपरों के साथ 3 जून को बुलाया गया था। लेकिन रूबी राय नहीं पहुंची थी। उसे एक और मौका देते हुए 11 जून को बुलाया गया। इस बार भी उसने इंकार कर दिया था। बोर्ड अध्यक्ष ने दोबारा उसे मौका देते हुए 25 जून को बुलाया था।
उसके साथ उसके अभिभावक भी पहुंचे हैं। लगभग 3 बजे के आसपास रूबी बोर्ड ऑफिस पहुंची। मीडिया ने जब रूबी से सवाल पूछना चाहा, तो उसने इंकार कर दिया। उसने कहा कि सामने से हटिए, बताइए कहां जाना है।
सात सदस्यीय टीम ने रूबी का इंटरव्यू लिया। टीम में विनोद कुमार मंगलम, राजीव रंंजन, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. शिवेश रंजन, गोविंद झा, वाल्मिीकि प्रसाद और राजा राम थे। इनमें गोविंद झा, वाल्मिीकि प्रसाद और राजा राम बोर्ड की कमेटी के सदस्य थे।
चार जून को लिए गए इंटरव्यू में रूबी शामिल नहीं हुई थी। रूबी के परिजनों ने कहा कि वह पूरे मामले से डिप्रेशन में चली गई है। इसलिए इंटरव्यू के लिए नहीं आ सकती। इसके बाद उसे एक और मौका दिया गया। जब वह 11 जून को भी नहीं पहुंची तो उसे 25 जून को बुलाया गया।
रूबी ने भी बच्चा राय के कॉलेज विशुन राय कॉलेज से परीक्षा दी थी। एक टीवी चैनल से साक्षात्कार में उसने पॉलिटिकल साइंस की जगह प्रोडिकल साइंस बोल दिया था। इसके बाद धीरे-धीरे टॉपर घोटाला की बात सामने आई। बाद में रूबी के वैशाली भगवानपुर स्थित घर पर छापेमारी भी हुई थी।

Back to Top

Search