दाउदपुर (सारण) : मांझी प्रखंड के दलित बस्ती के लोगो ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करना शुरू क�" /> दाउदपुर (सारण) : मांझी प्रखंड के दलित बस्ती के लोगो ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करना शुरू क�"> दाउदपुर (सारण) : मांझी प्रखंड के दलित बस्ती के लोगो ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करना शुरू क�"/>
Comments Off on बिजली नहीं तो वोट नहीं के लगे नारे 14

बिजली नहीं तो वोट नहीं के लगे नारे

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बिहार

दाउदपुर (सारण) : मांझी प्रखंड के दलित बस्ती के लोगो ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। बस्ती के लोगों ने बिजली व सड़क नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर गांव में टांग दिया है। लोगो का कहना है कि आजादी के वर्षो बाद भी इस बस्ती में जाने के लिए न ही सड़क है और न ही रोशनी के लिए बिजली है। इसके लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों से गुहार लगायी गयी। लेकिन आजतक इसका परिणाम नहीं निकला। जनप्रतिनिधियों द्वारा छलावा रवैया अपनाये जाने के कारण चुनाव से गांव के लोगों का मोह भंग होते जा रहा है। गांव के लोगों ने निर्णय लिया है कि इस बार अगर बिजली नही जलती व सड़क नहीं बनती है तो वोट नहंीं करना है।

Back to Top

Search