Comments Off on बागी बने शत्रुघ्न सिन्हा का पार्टी पर गंभीर आरोप 1

बागी बने शत्रुघ्न सिन्हा का पार्टी पर गंभीर आरोप

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, बिहार

भाजपा के बिहारी बाबू से बागी बाबू बने शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों को तो ऐसा मंत्री बनाया गया जैसे रेवडिय़ां बंट रहीं हों। उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा, नवजोत सिंह सिद्धू को सीट छोडऩे पर मजबूर किया गया।जेटली जी की अमृतसर में इतनी बुरी हार हुई। हार के बावजूद उन्हें तीन तीन मंत्रालयों का मंत्री बनाया गया, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री, सूचना प्रसारण मंत्री बनाया गया क्या वो सही है? सिन्हा ने पार्टी पर दखलअंदाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि मैं फोटो पोस्टर का मोहताज नहीं हूं लेकिन मुझे प्रचार से नजरअंदाज किया गया।
मतदान करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वे पार्टी के वफादार सिपाही हैं। उन्हें किसी कार्रवाई का डर नहीं है, उन्होंने सिर्फ पार्टी को आइना दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी का बंटाधार हो चुका है। इसके लिए बिहार के कुछ स्थानीय नेता जिम्मेदार हैं। अब डैमेज केंट्रोल के लिए प्रधानमंत्री को मजबूरी में गांव-गांव सभाएं करनी पड़ रही है।

Back to Top

Search