Comments Off on प्रदेश जदयू की नई कार्यकारिणी में कई नए चेहरे को शामिल 1

प्रदेश जदयू की नई कार्यकारिणी में कई नए चेहरे को शामिल

चुनाव, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बिहार

प्रदेश जदयू की नई कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को कर दी गई। इसमें कई नए चेहरे को शामिल किया गया है। दो नए प्रवक्ता बनाए गए हैं। प्रवक्ताओं में एक महिला को भी शामिल किया गया है। वहीं, कई पदाधिकारियों की भूमिका बदली गई है। विधान पार्षद संजय सिंह को पार्टी ने प्रमोट करते हुए प्रवक्ता से मुख्य प्रवक्ता बनाया है। संगठन एवं जिलों का प्रभार पूर्व विधायक, पूर्व सांसद एवं विधायकों को सौंपा गया है। वहीं चुनाव में शामिल हुए नेताओं की भूमिका को संगठन में स्थान देकर बढ़ाया गया है। नयी कार्यकारिणी में जिला एवं प्रमंडल स्तर पर भी संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है।
रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने 11 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 07 प्रवक्ता, 15 संगठन सचिव, छह प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, 51 जिला अध्यक्षों एवं 61 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी व एक कोषाध्यक्ष के नामों की घोषणा की। श्री सिंह ने बताया कि पुराने 21 जिला अध्यक्ष के साथ 30 नए जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री के सात निश्चिय देश की नीति को तय करेगा। इसके माध्यम से पार्टी सामाजिक परिवर्तन का, कमजोर वर्ग के लोगों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास करेगी। स्मार्ट सिटी से बिहार को वंचित कर केंद्र ने सौतेला व्यवहार किया है। इसकी भी जानकारी लोगों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला संगठन सहित कुछ अन्य प्रकोष्ठों के गठन की बाद में घोषणा की जाएगी।
14 को राज्य कार्यकारिणी की होगी बैठक: उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को नई कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसके बाद पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। निचले स्तर पर सदस्यता अभियान को लेकर प्रखंड से जिला स्तर पर रिपोर्ट ली जाएगी। तिथि का निर्धारण जल्द होगा। उन्होंने कहा कि जिन्हें नई कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया गया है, उन्हें भी जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। कई नेता सलाहकार समिति में शामिल होंगे। प्रेस कान्फ्रेंस में जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, प्रवक्ता अजय आलोक आदि उपस्थित थे।
उपाध्यक्ष: उदय नारायण चौधरी, पीके शाही, सतीश कुमार, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, दामोदर रावत, मनोज कुशवाहा, गणेश भारती, निहोरा प्रसाद यादव, अनिल हेगड़े, मो. तनवीरुज्जमां ताज व राजनारायण पांडेय
महासचिव: गिरिधारी यादव, लेसी सिंह, रंजू गीता, मंजीत सिंह, अभिराम शर्मा, नौशाद आलम, विनोद कुमार चौधरी, अरुण कुमार सिंह, रामबालक सिंह, अजय पासवान, श्यामबिहारी राम, रवींद्र सिंह, डॉ. नवीन कुमार आर्य, अनिल कुमार
प्रवक्ता: संजय सिंह (मुख्य प्रवक्ता), नीरज कुमार, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ. अजय आलोक, नवल शर्मा, भारती मेहता, निखिल मंडल
संगठन सचिव: विद्यासागर सिंह, मो. मुजाहिद आलम, बशिष्ठ सिंह, अभय कुशवाहा, राजू यादव, रवि ज्योति, कुमार पासवान, अशरफ अंसारी, प्रभु प्रसाद राम, ललन भुइयां, भीष्म सहनी, संजय मंडल, परमहंस कुमार, रामेश्वर महतो, भूवन पटेल, आरती प्रधान
कोषाध्यक्ष: प्रो. रणवीर नंदन
प्रकोष्ठ
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ – प्रो. मो युनूस हुसैन हकीम
अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ: शशिभूषण हजारी
अति पिछड़ा प्रकोष्ठ: लक्ष्मेश्वर राय
किसान प्रकोष्ठ: उमेश कुशवाहा
युवा प्रकोष्ठ: संतोष कुशवाहा
व्यावसायिक प्रकोष्ठ: हेमनारायण साह
महिला – कंचन गुप्ता

Back to Top

Search