Comments Off on पैरालिंपियन दीपा मलिक को खेल रत्न, क्रिकेटर जडेजा समेत 19 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड 9

पैरालिंपियन दीपा मलिक को खेल रत्न, क्रिकेटर जडेजा समेत 19 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड

खेल, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार

चयन समिति ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए तीन नामों की घोषणा की
समिति का नेतृत्व रिटायर्ड जस्टिस एम शर्मा ने किया, बॉक्सर मैरी कॉम बैठक में शामिल नहीं हुईं
खेल रत्न के लिए रेसलर बजरंग पूनिया के नाम का ऐलान शुक्रवार को हुआ था
पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने वाली दीपा मलिक का नाम शनिवार को देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए चुना गया। शुक्रवार को इसी पुरस्कार के लिए रेसलर बजरंग पूनिया के नाम की घोषणा की गई थी। पूनिया ने एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा क्रिकेटर रवींद्र जडेजा समेत 19 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा।
48 वर्षीय दीपा ने 2016 में रियो पैरालिंपिक में शॉट पुट की एफ-53 कैटेगरी में रजत पदक जीता था। रिटायर्ड जस्टिस एम. शर्मा के नेतृत्व वाली 12 सदस्यीय समिति ने विजेताओं के नाम का ऐलान किया। इस बीच छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मैरी कॉम ने विवाद से बचने के लिहाज से मीटिंग से खुद को अलग कर लिया। उनके कोच छोटेलाल यादव का नाम द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए नामांकित था।
19 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड
चयन समिति ने 19 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना है। इनमें क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और पूनम यादव, ट्रैक और मैदान के सितारे तेजिंदर पाल सिंह तूर, मोहम्मद अनस, स्वपना बर्मन, फुटबॉलर गुरप्रीत सिंह संधू, हॉकी खिलाड़ी सी.सिंह कंगुजम और शूटर अंजुम मुदगिल शामिल हैं। पुरस्कार के लिए खिलाड़ी में खेल के अलावा नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और खेल भावना को भी बीरीकी से परखा जाता है।
द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए तीन नाम
द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए बैडमिंटन कोच विमल कुमार, टेबल टेनिस कोच संदीप गुप्ता और एथलेटिक्स कोच मोहिंदर सिंह ढिल्लो को चुना गया है। हॉकी के मेजबान पटेल, रामबीर सिंह खोखर (कबड्डी) और संजय भारद्वाज (क्रिकेट) को लाइफ टाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Back to Top

Search