Comments Off on पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश ने निजी स्टाफ लेने से किया इन्कार 3

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश ने निजी स्टाफ लेने से किया इन्कार

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, बिहार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज उन्हें राज्य सरकार की ओर से दी निजी स्टाफ की टोली को लेने से इन्कार कर दिया, यह सुविधा अभी तक अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों को उपलब्ध नहीं थी।कुमार ने कहा कि वह केवल उन्हीं चीजों को ग्रहण करेंगे जिनके लिए वे पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर योग्य होंगे, इनके अलावा कुछ नहीं लेंगे।
बकौल नीतीश कुमार उन्हें आज केवल समाचार पत्रों से ही उन्हें उक्त सुविधा देने के बारे में पता चला है, लेकिन अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों को छोड़ कर मुझे यह सुविधा नहीं चाहिए।
प्रेट्र से बातचीत में नीतीश ने कहा कि वह राम मांझी मंत्रिमंडल की ओर से उनके लिए जताई इच्छा के लिए धन्यवाद करते हैं, लेकिन वह नियमों में पूर्व मुख्यमंत्रियों के लिए नहीं दी जाने वाली ऐसी सुविधाओं को नहीं चाहते।
गौरतलब है कि मांझी मंत्रिमंडल ने मंगलवार को कैबिनेट सचिवालय के एक प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री को पांच वर्षो तक आवश्यक निजी स्टाफ देने की स्वीकृति दी थी। नीतीश जिस निजी स्टाफ की सेवाएं ले सकते थे, उसमें दो अतिरिक्त सचिवों, मनमाफिक निजी सचिवों, दो निम्न श्रेणी के लिपिकों तथा चार चपरासियों की सेवाएं शामिल थीं। इस सुविधा को अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों में से केवल कुमार को ही दिया जाना था।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए लोकसभा के आम चुनाव में बिहार में जद(यू) के निराशाजनक प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आठ वर्षों से बिहार में सत्तासीन मुख्यमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वर्ष 2009 में उनकी पार्टी ने जहां लोकसभा की 20 सीटें जीती थी, वहीं इस बार जद(यू) को मात्र दो सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। जद(यू) विधायक दल की ओर से अधिकृत किए जाने के बाद नीतीश ने वरिष्ठ मंत्री जतिन राम मांझी को मुख्यमंत्री के तौर पर नामांकित किया। 20 मई को जब मांझी ने शपथ ली उसी दिन से नीतीश ने सभी सुविधाओं को त्याग दिया था। वह मुख्यमंत्री के वन एनी मार्ग स्थित आवास को छोड़कर उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत के हिसाब से 7 सर्कुलर रोड पर आवंटित किए आवास में चले गए थे।

Back to Top

Search