

पूरे देश में पारंपरिक ढंग से मनाया गया ईद-उल-जुहा
ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें October 6, 2014 , by ख़बरें आप तकराष्ट्रीय राजधानी सहित देश के विभिन्न भागों में मुस्लिम पर्व ईद उल जुहा सोमवार को पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया और इस अवसर श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक एवं स्थानीय मस्जिदों तथा ईदगाहों पर जाकर विशेष नमाज अदा की तथा एक-दूसरे गले मिलकर बधाई दी।
राजधानी दिल्ली में ऐतिहासिक जामा मस्जिद और फतेहपुर मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में हजारों मुस्लिम विशेष नमाज अदा करने के लिए आये। मस्जिदों के बाहर भी नमाज पढ़ने के लिए बैठे हुए हजारों श्रद्धालुओं को देखा गया। नमाज के बाद कई मुस्लिमों ने जानवरों की बलि दी। यह बलि पैगंबर इब्राहिम की अपने एकमात्र पुत्र इस्माइल को अल्लाह के आगे कुर्बान करने की मंशा वाली घटना की याद में दी जाती है।
आम लोगों में बकरीद के नाम में मशहूर यह पर्व रमजान माह के समाप्त होने के करीब 70 दिन बाद मनाया जाता है। इस अवसर पर मुस्लिम नये कपड़े पहनकर विशेष नमाज अदा करते हैं और फिर अपने मित्रों एवं रिश्तेदारों के घर जाकर बधाई देते हैं। लखनऊ से प्राप्त समाचार के अनुसार राज्य की राजधानी सहित विभिन्न हिस्सों में मुस्लिमों ने ईद उल जुहा पारंपरिक ढंग से मनाया और मस्जिदों में जाकर विशेष नमाज अदा की।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-

रीसेंट पोस्ट
- संविधान,गांधी परिवार से लेकर केजरीवाल तक,पीएम मोदी ने विपक्ष को मुद्दों पर घेरा
- हरियाणा कैबिनेट ने वन्य जीव संरक्षण नियम को दी मंजूरी
- सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
रीसेंट कमेंट्स