Comments Off on पाक एस्ट्रोनॉट नमीरा ने इसरो की तारीफ की, कहा- अंतरिक्ष में राजनीतिक सीमाएं खत्म हो जाती हैं 0

पाक एस्ट्रोनॉट नमीरा ने इसरो की तारीफ की, कहा- अंतरिक्ष में राजनीतिक सीमाएं खत्म हो जाती हैं

प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें

अंतरिक्ष यात्री नमीरा सलीम ने कहा- चंद्रयान-2 न सिर्फ दक्षिण एशिया बल्कि वैश्विक अंतरिक्ष उद्योग के लिए गर्व की बात
नमीरा ने कहा- कौन सा देश मिशन को लीड कर रहा है, इससे फर्क नहीं पड़ता, सब एकजुट हों
पाकिस्तान की पहली महिला एस्ट्रोनॉट (अंतरिक्ष यात्री) नमीरा सलीम ने चंद्रयान-2 को लेकर इसरो की खुलकर तारीफ की और इसे ऐतिहासिक प्रयास बताया। उन्होंने कहा, “मैं भारत और इसरो को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के प्रयासों की सराहना करती हूं। चंद्रयान-2 न सिर्फ दक्षिण एशिया के लिए बल्कि पूरे वैश्विक अंतरिक्ष उद्योग के लिए गर्व का विषय है।”
7 सितंबर को चांद की सतह छूने से सिर्फ 2.1 किमी पहले लैंडर विक्रम का इसरो से संपर्क टूट गया था। फिलहाल, यह चांद पर तिरछा पड़ा है, रोवर प्रज्ञान इसके अंदर मौजूद है। इसरो के वैज्ञानिक लैंडर और रोवर से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं।
अंतरिक्ष में राजनीतिक सीमाएं खत्म हो जाती है: नमीरा
पाक एस्ट्रोनॉट ने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में दक्षिण एशिया का कदम काफी उल्लेखनीय है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सा देश इसे लीड कर रहा है क्योंकि अंतरिक्ष में राजनीतिक सीमाएं खत्म हो जाती है और सभी एकजुट हो जाते हैं। नमीरा पाकिस्तान की तरफ से अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला हैं।
कई देशों ने की इसरो के प्रयास की प्रशंसा
भारत के चंद्रयान-2 मिशन की कई देशों ने जमकर तारीफ की है। विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने पर भी इस कोशिश को मील का पत्थर माना जा रहा है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अलावा अमेरिका, रूस, फ्रांस आदि देशों चंद्रयान मिशन की सराहना कर चुके हैं।
भारत-जापान मिलकर लॉन्च करेंगे मून मिशन
भारत में मौजूद जापान के दूतावास ने चंद्रयान-2 के लिए इसरो और उसके वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि भारत लूनर मिशन में अपना योगदान जरूर जारी रखेगा। उनका कहना था कि जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) और इसरो 2020 संयुक्त रूप से लूनर मिशन लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहे हैं।

Back to Top

Search