Comments Off on पहले चरण के लिए प्रचार खत्म 2

पहले चरण के लिए प्रचार खत्म

चुनाव, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बिहार, विधान सभा

बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार का समय खत्म हो गया। चुनाव 12 अक्टूबर यानी परसों होगा। 243 विधानसभा सीटों में से 49 सीटों के लिए मतदान परसों किया जाएगा। आज आखिरी दिन सभी दलों ने चुनाव प्रचार में अपना जी जान लगा दिया। भाजपा सहित राजग की ओर से करीब 25 स्टार प्रचारक आज सियासी मैदान में प्रचार कार्य में लगे रहे। जबकि महागठबंधन से नीतीश और लालू ने अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा से ज्यादा जनसभाएं कीं।
12 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में राजग की ओर से 49 में से भाजपा के 27, लोजपा के 13, रालोसपा के 6 और हम के 3 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं महागठब्ंधन की बात करें तो राजद के 17, जदयू के 24 और कांग्रेस के 8 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

Back to Top

Search