![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2016/05/m1150520161463322619_storyimage-207x191.jpg)
पहली बार 7 रेसकोर्स पहुंची मोदी की मां हीरा बेन
ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, दिल्ली May 15, 2016 , by ख़बरें आप तकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन सात रेस कोर्स पर कुछ रहने के बाद रविवार को गुजरात लौट गईं। वह पहली बार सात रेस कोर्स पहुंची। सात रेस कोर्स पर मां के आने की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्विटर पर साझा की।
उन्होंने शाम 6.37 मिनट ट्वीट किया और लिखा कि ‘मेरी मां गुजरात लौट गईं। मैंने काफी समय बाद पहली बार सात रेस कोर्स आई मां के साथ अच्छा वक्त बिताया’। प्रधानमंत्री ने ट्वीट के तीन तस्वीरें भी साझा कीं। इसमें एक तस्वीर में प्रधानमंत्री मां को कुछ पीने के लिए दे रहे हैं, जबकि बाकी दो तस्वीरों में वह सात रेस कोर्स के गार्डन वाले हिस्से में व्हील चेयर से मां को पेड़-पौधों के बारे में बता रहे हैं।
प्रधानमंत्री अपने जीवन में अधिकांश रूप से मां से दूर रहे हैं। जब वह 17 साल के थे तब उन्होंने घर छोड़ दिया था। प्रधानमंत्री की मां हीरा बेन छोटे बेटे के साथ अहमदाबाद में रहती हैं।
तुरंत देखे
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट कमेंट्स