पत्रकार एमजे अकबर भारतीय जनता पार्टी में शामिल

चुनाव, ताज़ा ख़बर, दिल्ली, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, लोक सभा

प्रख्यात पत्रकार एमजे अकबर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। भाजपा मुख्यालय में एक संक्षिप्त समारोह में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अकबर को भाजपा की सदस्यता दिलायी।
द टाइम्स ऑफ इंडिया से 1971 में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले अकबर द इलस्ट्रेड वीकली ऑफ इंडिया, सनडे, इंडिया टुडे समूह में संपादक रहे। उन्होंने 1989 में राजनीति में अल्प समय के लिए कदम रखा था और बिहार की किशनगंज सीट से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा के लिए चुने गये थे। लेकिन 1991 में वह पराजित हुए। वह 1991 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय में सलाहकार भी रहे। राजीव गांधी के प्रधानमंत्री काल में उनके सरकारी प्रवक्ता भी रहे।
अकबर ने 1994 में द एशियन एज नाम से अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर फोकस वाला अखबार शुरू किया। जनवरी 2010 में उन्होंने द सनडे गार्डियन शुरु किया और उसी वर्ष सितंबर में इंडिया टुडे समूह में संपादकीय निदेशक बने, लेकिन प्रबंधन से मतभेदों के कारण पिछले वर्ष उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।63 वर्षीय अकबर के परिवार में पत्नी मल्लिका जोसेफ तथा दो बच्चे प्रयाग और मुकुलिक है।

Back to Top

Search