Comments Off on न्यूजीलैंड में फिर हिली धरती, 6.3 तीव्रता का आया भूकंप 2

न्यूजीलैंड में फिर हिली धरती, 6.3 तीव्रता का आया भूकंप

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार

प्रशांत महासागरीय देश न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप पर आज एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। पिछले सप्ताह ही यहां आये भूकंप में दो लोगों की मौत हो गई थी।
अमेरिकी भूगर्भिक सर्वेक्षण ने बताया कि आज भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 आंकी गयी। भूकंप का केंद्र उत्तरी पालर्मसटन से 138 किलोमीटर उत्तरी द्वीप में और जमीन की गहराई से 37 किलोमीटर नीचे था।
पिछले सप्ताह 14 नवंबर को भी न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में 7.8 तीव्रता पाले भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए थे। इसके बाद सुनामी की लहरें उठने लगीं जिसके चलते हजारों की संख्या में लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर कूच किये थे।

Back to Top

Search