

न्यायिक हिरासत में भेजे गए पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा
अपराध, झारखंड, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें June 3, 2014 , by ख़बरें आप तकबिजली विभाग के जीएम को बंधक बनाए जाने के मामले में पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा द्वारा बेल लेने से इन्कार कर दिए जाने के बाद उन्हें 14 दिनों के हिरासत में भेज दिया गया। भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा बिजली विभाग के जीएम को रस्सी से बांधे जाने और बंधक बनाने के मामले में कोर्ट में पेश यशवंत सिन्हा ने निजी मुचलके के आधार पर जमानत लेने और बॉन्ड भरने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे लोग जनहित में धरने पर बैठे थे। यशवंत के मुताबिक, पुलिस या तो बिना शर्त रिहा करे या फिर जेल भेजे। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने यशवंत सिन्हा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
दरअसल हजारीबाग में बिजली और बिल में अनियमितता के चलते यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जीएम कार्यालय का घेराव किया था। भाजपा नेताओं की मांग है कि उन पर जो मुकदमा दर्ज किया गया है उसे वापस लिया जाए। भाजपा नेताओं ने धमकी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो राज्य स्तर पर बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। इधर बिजली विभाग भी अड़ा हुआ है कि अगर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो बिजली कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-

रीसेंट पोस्ट
- संविधान,गांधी परिवार से लेकर केजरीवाल तक,पीएम मोदी ने विपक्ष को मुद्दों पर घेरा
- हरियाणा कैबिनेट ने वन्य जीव संरक्षण नियम को दी मंजूरी
- सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
रीसेंट कमेंट्स