

नियंत्रण रेखा पर हिंसा को लेकर अमेरिका चिंतित
ताज़ा समाचार October 7, 2014 , by ख़बरें आप तकनियंत्रण रेखा से लगते इलाकों में हिंसा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान से, सीमा से जुड़े मुद्दों के हल के लिए वार्ता प्रक्रिया से संबद्ध होने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने कल कहा नियंत्रण रेखा से लगते इलाकों में कोई भी हिंसा को लेकर हम चिंतित हैं। हम भारत और पाकिस्तान की सरकारों को इन मुद्दों के समाधान की खातिर आगे की वार्ता के लिए लगातार प्रोत्साहित करते रहेंगे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कश्मीर पर हमारी नीति नहीं बदली है। हम अब भी मानते हैं कि कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान की बातचीत की गति, उसका दायरा और प्रकति दोनों देशों को ही तय करना है। पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय वॉशिंगटन प्रवास के दौरान किए गए विचारविमर्श में क्षेत्र में संबंधों पर भी चर्चा हुई थी।
जम्मू कश्मीर में कल जम्मू और पुंछ सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर से भारतीय हिस्से में की गई भारी गोलाबारी और गोलीबारी में पांच ग्रामीण मारे गए और 34 घायल हो गए। भारत ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।
बीते चार दिनों में जम्मू कश्मीर में भारत-पाक सीमा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन की यह 11 वीं घटना थी। संघर्ष विराम उल्लंघन की पुंछ में नियंत्रण रेखा पर सात घटनाएं और जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चार घटनाएं हुई हैं। पाकिस्तान ने भी कल सीमा पर कथित संघर्ष विराम उल्लंघन और अपने चार नागरिकों के मारे जाने को लेकर भारत के समक्ष कड़ा विरोध जताया है।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-

रीसेंट पोस्ट
- संविधान,गांधी परिवार से लेकर केजरीवाल तक,पीएम मोदी ने विपक्ष को मुद्दों पर घेरा
- हरियाणा कैबिनेट ने वन्य जीव संरक्षण नियम को दी मंजूरी
- सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
रीसेंट कमेंट्स