Comments Off on नामांकन के बाद पूर्व विधायक प्रदीप जोशी गिरफ्तार 6

नामांकन के बाद पूर्व विधायक प्रदीप जोशी गिरफ्तार

Uncategorized, चुनाव, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बिहार, राज्य, लोक सभा

ख़बरें आप तक। सासाराम : काराकाट लोकसभा सीट के लिए नामांकन करने के बाद समाहरणालय से बाहर निकल रहे पूर्व विधायक प्रदीप जोशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूर्व विधायक पर अवैध खनन व आ‌र्म्स एक्ट से जुड़े एक मामले में न्यायालय से वारंट निर्गत था।
सासाराम एसडीपीओ नागेन्द्र सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक को पर मुफस्सिल थाना कांड सं.170 सन् 2012 में वारंट निर्गत होने के कारण गिरफ्तार किया गया है। उपनर अवैध खनन के अलावे भादवि व 27 आ‌र्म्स एक्ट, निषोधाज्ञा उल्लंघन व सरकारी कार्य में व्यवधान पहुंचाने का आरोप है। वह आज काराकाट लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्र सेवा दल के प्रत्याशी के रुप में नामांकन कर समाहरणालय से लौट रहे थे।
जोशी राष्ट्र सेवा दल के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। बताते चले कि कुछ ही दिन पूर्व विधायक को सिविल कोर्ट ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में बरी किया था। उनकी गिरफ्तारी के समय डेहरी विधायक व उनकी पत्‍‌नी रश्मि जोशी भी समाहरणालय में उपस्थित थी।

Back to Top

Search