नव मनोनीत 12 विधान पार्षदों ने ली शपथ
चुनाव, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बिहार, विधान परिषद् May 27, 2014 , by ख़बरें आप तकविधान परिषद के 12 नव मनोनीत सदस्यों ने सोमवार को शपथ ली। इनमें राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, शिव प्रसन्न यादव, विजय कुमार मिश्रा, राणा गंगेश्वर, जावेद इकबाल, रामलषन राम रमण, सम्राट चौधरी, रणवीर नंदन, संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, डॉ. रामवचन राय, रामचंद्र भारती और ललन सर्राफ शामिल हैं। इनमें रामलषन और विजय मिश्र ने मैथिली में शपथ ली, जबकि शेष 10 सदस्यों ने हिंदी में। बाद में रामचंद्र भारती को छोड़कर अन्य सदस्यों को उनकी इच्छानुसार जदयू की सदस्यता दिलाई। भारती कांग्रेस सदस्य होंगे।
सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बाद में उन्हें सदन की विभिन्न समितियों का सदस्य मनोनीत कर दिया। राम लषण राम रमण, विजय कुमार मिश्र, सम्राट चौधरी और राजीव रंजन सिंह परिषद की आश्वासन समिति के सदस्य बनाए गए हैं। वहीं, राणा गंगेश्वर, संजय कुमार सिंह, ललन सर्राफ व रणवीर नंदन ग्रंथागार समिति; शिव प्रसन्न यादव व डॉ. राम वचन राय प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति तथा जावेद इकबाल व रामचंद्र भारती एससी-एसटी कल्याण समिति के सदस्य बनाए गए हैं।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स