नवरात्रि में ये 4 चीजें आपके लिए हो सकती हैं शुभ
ऑडियो, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, विडियो October 16, 2020 , by ख़बरें आप तकमां दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्रि का प्रारंभ होने में कुछ घंटों की बस देर है। उसके बाद से मां दुर्गा की पूजा प्रारंभ हो जाएगी और लोग नवरात्रि का व्रत प्रारंभ करेंगे। नवरात्रि हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, हर वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होती है। इस बार 17 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 25 अक्टूबर यानी दशहरा तक नवरात्रि रहेगी। नवरात्रि के समय में हर कोई चाहता है कि माता उसकी भक्ति और उपासना से प्रसन्न हो जाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में जिन पर माता प्रसन्न होती हैं, उनको कुछ वह संकेत देती हैं। वो संकेत क्या हो सकते हैं, आइए जानते हैं इसके विषय में।
1. सपने में कन्या का दिखाई देना
हिन्दू धर्म में कन्या को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के समय स्वपन्न में आपको कोई कन्या दिखाई दे और वह आपको सिक्के दे रही हो तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। नवरात्रि में महाष्टमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है।
आज अधिक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है।
2. नारियल, शंख या कमल को देखना
दुर्गा पूजा के दिनों में यदि आप सोकर उठते हैं और सबसे पहले नारियल या कमल का फूल दिख जाए, तो उसे शुभ माना जाता है। दोनों ही माता लक्ष्मी से जुड़े प्रतीकों में शामिल हैं। ऐसा होने का अर्थ यह माना जाता है कि उस व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा हो सकती है।
3. स्वपन्न में उल्लू को देखना
नवरात्रि के समय में आपको सपने में उल्लू दिखाई देता है, तो उसे शुभ माना जाता है। उल्लू माता लक्ष्मी का वाहन है। ऐसी मान्यता है कि उल्लू के दिखने का संकेत व्यक्ति के आर्थिक स्थिति में सुधार होने से है।
4. मां दुर्गा या माता लक्ष्मी के दर्शन
स्वपन्न में मां दुर्गा या माता लक्ष्मी का दर्शन होना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा होने का अर्थ है कि आप पर माता की कृपा हो सकती है। आपके जीवन के कष्ट मिट सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स