Comments Off on नवनियुक्त राज्यपाल फागू चौहान ने किया शपथ ग्रहण 2

नवनियुक्त राज्यपाल फागू चौहान ने किया शपथ ग्रहण

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, बिहार

बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल फागू चौहान ने सोमवार को शपथ ग्रहण किया। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एपी शाही उन्हें 40वें राज्यपाल पद की शपथ दिलाई।
इससे पहले फागू चौहान रविवार की शाम विशेष विमान से पटना पहुंचे। एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फूलों का गुलदस्ता देकर चौहान का स्वागत किया।
एक जनवरी 1948 को उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में जन्मे फागू चौहान यूपी के 17वें विधानसभा चुनाव में वह सबसे अधिक मतों से जीतने वाले विधायक थे। वे घोसी से निर्वाचित हुए थे। चौहान 1985 में पहली बार दलित किसान मजदूर पार्टी से विधायक बने थे। 1991 में जनता दल से विधायक चुने गए। इसके बाद 1996 और 2002 में भी विधायक बने। 2007 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट से विधानसभा चुनाव जीते। 2017 का विधानसभा चुनाव बीजेपी से लड़े और विधायक बने।

Back to Top

Search