Comments Off on नरूला बने बिग बॉस 9 के विजेता, ऋषभ रनर अप रहे 0

नरूला बने बिग बॉस 9 के विजेता, ऋषभ रनर अप रहे

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, बॉलीवुड, बॉलीवुड गैलरी, मनोरंजन, मुम्बई

कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 9 के विजेता प्रिंस नरूला बने। उन्होंने शनिवार को अपने तीन प्रतिद्वंद्वियों ऋषभ सिन्हा, मंदना करीमी और रोशेल राव को हराकर बिग बॉस सीजन 9 का खिताब जीता। ऋषभ रनर अप रहे।प्रिंस को इनाम के तौर पर 35 लाख रूपए और ट्राफी मिले। उन्होंने विजेता बनने के बाद अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। प्रिंस इससे पहले एमटीवी के रियलिटी शो रोडीज-2 और स्प्लट्सि विला-8 के विजेता रहे हैं।प्रिंस को 35 लाख 18 हजार 909 वोट मिले। हालांकि, प्रिंस की लोकप्रियता से काफी पीछे ऋषभ थे। ऋषभ ने 34 लाख एक हजार 889 वोट पाए। मंदाना को 32 लाख 67 हजार 8 तो रोशेल को 27 लाख 56 हजार 708 वोट मिले।
तीन महीने के इस रियलिटी शो के फिनाले में प्रिंस के साथ ऋषभ, मंदाना और रोशेल पहुंचे। फिनाले का कार्यक्रम मुंबई से सटे लोनावाला में हुआ जहां बिग बाॠस का घर है। पंजाब के रहने वाले प्रिंस ने एक माॠडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह मिस्टर पंजाब प्रतियोगिता में सेकंड रनर अप थे।फिनाले के कार्यक्रम में कटरीना कैफ ने अपनी आने वाली फिल्म फितूर के प्रमोशन के लिए हिस्सा लिया। इस शो का होस्ट सलमान खान ने किया है।

Back to Top

Search