

नकली सपने दिखाने वालों से रहें सावधान: सोनिया गांधी
चुनाव, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, मुम्बई, विधान सभा October 4, 2014 , by ख़बरें आप तकहरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरदार तरीके से शुरू हो गया है। आज जहां करनाल में पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली करके भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने का आह्वान किया तो रोहतक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरियाणा की जनता से कहा कि देश को नकली सपना दिखाने वालों से सावधान रहें। उन्होंने वहां आए लोगों से पूछा कि आपको जो सपने दिखाए गए, उसमें से अभी तक कितने सपने पूरे हुए हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उसमें से किसी भी वादे को पूरा नहीं कर पाए हैं। काले धन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व भाजपा ने सरकार बनने के सौ दिनों के अंदर काला धन वापस लाने की बात कही थी, लेकिन अब यह वादा पूरा क्यों नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के विकास में कांग्रेस ने जी-जान से काम किया है। भाजपा जहां कांग्रेस की ही योजनाओं को नाम बदलकर सामने ला रही है। वहीं हम किसी दूसरे के काम को अपना नहीं बताते हैं। हरियाणा में कांग्रेस ने विकास किया है और हरियाणा को और आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस जरूरी है। उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट जनादेश देने की भी अपील की।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने जो भी वादे किए थे उनपर आज तक कुछ नहीं हुआ, इससे उन्होंने सिर्फ जनता को बहकाने की कोशिश की है।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-

रीसेंट पोस्ट
- संविधान,गांधी परिवार से लेकर केजरीवाल तक,पीएम मोदी ने विपक्ष को मुद्दों पर घेरा
- हरियाणा कैबिनेट ने वन्य जीव संरक्षण नियम को दी मंजूरी
- सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
रीसेंट कमेंट्स