देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके
चेन्नई, झारखंड, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, दिल्ली, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, बिहार May 22, 2014 , by ख़बरें आप तकदेश के विभिन्न हिस्सों में बुधवार रात भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा व तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आए झटकों के बाद डरे सहमे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई। किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक एलएस राठौर ने बताया कि रात नौ बजकर 52 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र ओडिशा के पारादीप से 60 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में समुद्रतल से 10 किलोमीटर नीचे था। उधर, हैदराबाद स्थित भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र के मुताबिक सूनामी आने की आशंका नहीं है। करीब 40 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। ओडिशा और चेन्नई में लोग डरकर लोग घरों से बाहर निकल आए। भुवनेश्वर में कुछ घरों में दरारें पड़ गई हैं। वहीं, कटक में भूकंप के बाद कुछ समय के लिए बिजली चली गई। ओडिशा के बालासोर, क्योंझर, ढेंकानाल, कंधमाल, राउरकेला, पुरी आदि जिलों में भी झटके महसूस किए गए। ओडिशा के संयुक्त विशेष राहत आयुक्त प्रभात महापात्रा ने बताया कि भूकंप से डरने की जरूरत नहीं है। कोलकाता और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भी झटके महसूस किए गए। बिहार मौसम विभाग के निदेशक ए सेन ने बताया कि पटना,सासाराम(सिकरिया) गया और बक्सर सहित राज्य के अन्य जिलों में भी झटके महसूस किए गए। जमशेदपुर, रांची और धनबाद आदि शहरों में भी लोग घरों से निकलकर सड़क पर आ गए।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स