Comments Off on ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’20 साल बाद मराठा मंदिर से उतरेगी? 12

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’20 साल बाद मराठा मंदिर से उतरेगी?

ताज़ा समाचार, बॉलीवुड, बॉलीवुड गैलरी, मनोरंजन

खबर है कि बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा चलने वाली मूवी ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ मराठा मंदिर से उतरने वाली है। गौरतलब है कि यह फिल्म अक्टूबर 1995 में रिलीज हुई थी और करीब 20 साल से मुंबई के सिंगल स्क्रीन थिएटर मराठा मंदिर में चल रही है। उल्लेखनीय है कि संभावनाएं जताई जा रही हैं कि दिसंबर में बॉक्स ऑफिस हमेशा के लिए इसकी स्क्रीनिंग बंद कर देगा।
इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए मराठा मंदिर के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज देसाई ने बताया, “फिल्म को 900 हफ्ते चलने के बाद हमने और यशराज प्रोडक्शन ने तय किया है कि इसे पूरे 1000 हफ्ते तक चलाएंगे, जो 12 दिसंबर 2014 को हो रहे हैं। फिलहाल, हमें प्रोडक्शन हाउस की ओर से ऐसी कोई खबर नहीं मिली है। हम उनके कॉल का इंतजार कर रहे हैं, ताकि हम इसे 1000 सप्ताहों से आगे ले जाने पर फैसला कर सकें। यदि हमें उनकी ओर से कोई खबर नहीं मिलती है, तो हम फिल्म को डिसकंटिन्यू कर देंगे।”

Back to Top

Search