Comments Off on तेजस्वी नहीं आए तो रद्द हुई राजद की बैठक, सदस्यता अभियान पर होनी थी चर्चा 3

तेजस्वी नहीं आए तो रद्द हुई राजद की बैठक, सदस्यता अभियान पर होनी थी चर्चा

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, बिहार

शुक्रवार को भी बैठक में तेजस्वी नहीं आए थे, कई नेताओं ने नाराजगी जताई थी
तेजस्वी यादव के शामिल न होने के चलते सदस्यता अभियान जोर नहीं पकड़ रहा
राजद इन दिनों सदस्यता अभियान चला रही है, लेकिन पार्टी के कार्यक्रमों में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के शामिल न होने के चलते अभियान जोर नहीं पकड़ रहा। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर होने वाली बैठक तेजस्वी के पटना न आने के चलते रद्द कर दी गई।
सदस्यता अभियान पर चर्चा के लिए शुक्रवार को राबड़ी देवी के आवास पर पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और मीसा भारती नहीं पहुंचे। तेजस्वी के नहीं आने पर कई नेताओं ने नाराजगी जताई। चार घंटे चली बैठक में अंत तक तेजस्वी का इंतजार होता रहा। सदस्यता अभियान और संगठन की मजबूती पर चर्चा के बाद बैठक शनिवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। पार्टी की ओर से बताया गया कि शनिवार की बैठक में तेजस्वी रहेंगे।
शनिवार को भी तेजस्वी नहीं आए। पहले कहा गया कि तेजस्वी सुबह दस बजे पटना आएंगे। इसके सूचना आई कि वह दोपहर एक बजे आने वाले हैं। तेजस्वी के नहीं आने पर दोपहर 2:30 बजे से आयोजित बैठक रद्द कर दी गई।

Back to Top

Search