![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2020/10/30_10_2020-earthquake_20987327_202932134-207x191.jpg)
तुर्की में 7.0 तीव्रता का भूकंप, ग्रीस तक महसूस किए गए झटके; सड़कों पर दिखा तबाही का मंजर
ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें October 30, 2020 , by ख़बरें आप तकएजियन सागर में शुक्रवार को जोरदार भूकंप आया। इसके झटकों से तुर्की से ग्रीस तक की धरती कांप उठी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.0 मापी गई। तुर्की के तटीय राज्य इजमिर में इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। भूकंप के चलते घबराहट में लोग सड़कों पर निकल पड़े और इधर-उधर भागने लगे। इस्तांबुल और ग्रीक आइलैंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि समोस द्वीप पर आठ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। दोनों देशों में समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगीं और इजमिर के कई इलाकों में पानी भर गया।
तुर्की की सरकारी मीडिया ने आपदा और आपातकालीन प्रबंधन के अधिकारियों के हवाले से बताया कि चार लोगों की मौत हो गई और 120 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इजमिर के कई जिलों में इमारतें गिरने और मलबे में लोगों के दबे होने की रिपोर्टे आ रही हैं। कई अन्य राज्यों में भी संपत्तियों को आंशिक नुकसान की खबरें हैं।
इजमिर के मेयर टंक सोयर ने बताया कि राज्य में लगभग 20 इमारतों के गिरने की खबर है। इजमिर के गवर्नर ने बताया कि 70 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया। मेडिकल के छात्र इल्के साइड भूकंप के समय इजमिर के गुजेलबेक इलाके में थे। उन्होंने कहा कि मुझे भूकंप का बहुत अनुभव है। इसलिए शुरू में मैंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन, इस बार यह डरावना था। उन्होंने कहा कि कम-से-कम 25-30 सेकेंड तक झटके आते रहे।
भूकंप के बाद शुरुआती घंटों में अफरातफरा मच गई। लोग दहशत के चलते घरों और मीनारों से बाहर निकल आए हैं। दोनों ही देशों के प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता और बचाव कार्य पर लगे हुए हैं। यूनान की मीडिया के अनुसार, भूकंप के दौरान सामोस और अन्य प्रायद्वीपों के निवासी अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर भागे। इसके अलावा कई जगहों पर चट्टान गिरने की खबर भी मिली है।
तुरंत देखे
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट कमेंट्स