Comments Off on तीन वैज्ञानिकों को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार 9

तीन वैज्ञानिकों को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

प्रमुख ख़बरें

मस्तिष्क की कार्यप्रणाली के बारे में एक विशिष्ट खोज करने के लिए ब्रितानी-अमेरिकी शोधकर्ता जॉन ओ कीफे और नॉर्वे के एक दंपति एडवर्ड मोजर और मे-ब्रिट मोजर को चिकित्सा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला है।
निर्णायक मंडल ने कहा कि इन वैज्ञानिकों ने मस्तिष्क के भीतरी जीपीएस की खोज की है। इसकी मदद से ही हमारा मस्तिष्क दिक (स्पेस) के अनुरूप अपने आप को ढाल पाता है। निर्णायक मंडल ने कहा कि जॉन ओ कीफे, मे-ब्रिट मोजर और एडवर्ड मोजर ने एक ऐसी पुरानी गुत्थी को सुलझा दिया है, जिससे दार्शनिक और वैज्ञानिक सदियों से जूझ रहे थे।
निर्णायक मंडल ने आगे कहा कि मस्तिष्क के पोजिशनिंग सिस्टम की जानकारी से हमें दिक (स्पेस) संबंधी स्मृति का लोप हो जाने की समस्या को जानने की प्रणाली का पता लगाने में मदद मिलती है। इसी स्मति के लोप होने से लोग अल्जाइमर से ग्रसित हो जाते हैं। सम्मान पाने वाले तीनों वैज्ञानिक 80 लाख स्वीडिश क्रोनर (11 लाख अमेरिकी डॉलर) की राशि को साझा करेंगे। पुरस्कार राशि का आधा हिस्सा ओ कीफे को जाएगा जबकि शेष भाग मोजर दंपति को मिलेगा।

Back to Top

Search