Comments Off on ट्रंप ने ठुकराया भारत का निमंत्रण 4

ट्रंप ने ठुकराया भारत का निमंत्रण

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें

भारत में हर साल किसी एक देश के राष्ट्राध्यक्ष को गणतंत्र दिवस पर अतिथि के रूप में बुलाने की परंपरा चली आ रही है। साल 2015 में बराक ओबामा, 2016 में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रैंकोईस होलैंड,2017 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और 2018 में आसियान के सभी 10 नेता भारतीय गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि रहे। इस साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा निमंत्रण ठुकराने के बाद भारत को दूसरा विकल्प मिल गया है। खबरों के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामापोसा 26 जनवरी के परेड के खास मेहमान बनेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप के विकल्प के तौर पर केंद्र सरकार तीन देशों के राष्ट्राध्यक्षों के नामों पर विचार कर रही थी। जिसमें दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामापोसा का नाम सबसे ऊपर था और आखिर में उनके नाम पर ही सहमति बनी। दरअसल भारत एक ऐसे देश की ओर देख रहा था जिसका रणनीतिक और प्रतीकात्मक महत्व हो। सायरिल रामाफोसा को इस वजह से भी निमंत्रण दिया गया है क्योंकि इसी साल राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जाएगी।
सायरिल को गांधी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का समर्थक माना जाता है। बता दें कि गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर चीफ गेस्ट पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आने की चर्चा थी। यह उनका पहला भारत दौरा होता,लेकिन हाल ही में व्हाइट हाउस की तरफ से अमेरिकी राष्ट्रपति का दौरा रद्द होने की जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि भारत के रूस के साथ हुई S-400 मिसाइल डील और ईरान से तेल करार की वजह से ट्रंप प्रशासन ने ये फैसला लिया।

Back to Top

Search