

एनके सिंह ने छोड़ी पार्टी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे
चुनाव, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, दिल्ली, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, बिहार, लोक सभा March 22, 2014 , by ख़बरें आप तकपटना, राज्य ब्यूरो : जदयू सांसद, अर्थशास्त्री व पूर्व नौकरशाह एनके सिंह शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे। सिंह ने शुक्रवार को जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय में एनके सिंह को पार्टी की औपचारिक सदस्यता प्रदान करेंगे।
जदयू छोड़ कर जाने के कारणों की चर्चा करते हुए सिंह ने अपने इस्तीफे में लिखा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र पूरी तरह समाप्त हो गया है। पार्टी केवल एक व्यक्ति के इर्दगिर्द सिमट कर रह गयी है। इसने विकास का मुद्दा पीछे छोड़ दिया है। अब वह येनकेन प्रकारेण राज्य की सत्ता में बने रहने की जुगत में लगी है। स्थितियां उसके नियंत्रण से बाहर होती जा रही हैं। यह बात राज्यहित में नहीं है। अब मुख्यमंत्री का एकमात्र उद्देश्य केवल और केवल भाजपा विरोध रह गया है। राज्य में गठबंधन टूटने के बाद जदयू पूरी तरह भटकाव का शिकार हो गयी है। वहीं देश परिवर्तन के लिए भाजपा की तरफ देख रहा है। विकास के मुद्दे के साथ पार्टी ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद का प्रत्याशी घोषित किया है। सत्ता
1964 बैच के आइएएस अधिकारी सिंह सेवानिवृत्ति के बाद जदयू शामिल हो गये थे। उन्होंने वित्त सचिव तथा प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दी। जदयू से वे राज्यसभा सांसद हैं। इस बार उनको टिकट नहीं मिला। अर्थशास्त्री सिंह औद्योगिक घरानों के साथ अपने बेहतर संबंधों के लिए भी जाने जाते रहे। राज्य में निवेश के लिए उनके प्रयास खासे उल्लेखनीय रहे।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-

रीसेंट पोस्ट
- संविधान,गांधी परिवार से लेकर केजरीवाल तक,पीएम मोदी ने विपक्ष को मुद्दों पर घेरा
- हरियाणा कैबिनेट ने वन्य जीव संरक्षण नियम को दी मंजूरी
- सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
रीसेंट कमेंट्स